वायरल वीडियो: बीच सड़क लड़की को पीटा, गला पकड़ा, जबरदस्ती खींचकर गाड़ी में बैठाया… फिर भाग निकले युवक… हैरान करने वाला VIDEO आया सामने, देखिए

बीच सड़क लड़की को पीटा, गला पकड़ा, जबरदस्ती खींचकर गाड़ी में बैठाया… फिर भाग निकले युवक

नई दिल्‍ली में मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास शनिवार शाम एक लड़की को पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया। एक युवक लड़की को बालों से पकड़कर जबरदस्‍ती कैब में बिठा रहा था। कैब पर गुड़गांव की नंबर प्‍लेट थी। घटना की जानकारी मिलने पर दिल्‍ली पुलिस की एक टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि कैब में दो लड़के और एक लड़की बैठे थे। उन्‍होंने रोहिणी से विकासपुरी के लिए कैब बुक की थी। बीच में किसी बात पर झगड़ा हो गया जिसके बाद लड़की कैब रुकवाकर बाहर निकल गई। लड़के पीछे आए और उनमें से एक ने लड़की को पीटा और फिर जबरदस्‍ती कार में धकेल दिया। पुलिस के मुताबिक, कैब का नंबर ट्रेस किया तो वह गुड़गांव के रतन विहार की निकली। वहां भी एक टीम भेजी गई है। पुलिस ने गाड़ी और ड्राइवर का पता लगा लिया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच बताती है कि कैब सवार तीनों लोग एक-दूसरे को जानते थे। लड़की का किसी बात पर लड़कों से झगड़ा हुआ तो उसने बाहर निकलना चाहा। मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास कैब रुकी। लड़की बाहर निकली तो लड़के भी पीछे-पीछे आए और लड़ने लगे। फिर मारने लगे। उसके बाद एक ने जबरन लड़की को कार में धकेल दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ड्राइवर का पता लगा रही है, जो उस रात कार को चला रहा था। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में दिख रहे दोनों लड़के लड़की को लेकर कहां गए। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही लड़के और लड़की के बारे में पता लगा लिया जाएगा। कैब के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...