CG – सड़क हादसे में युवक की मौत: कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर… हादसे में चाचा की मौत, भतीजी घायल… ठोकर इतनी जबरदस्त की खेत में पलट गई कार

कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालौदबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है। वहीं मृतक की भतीजी घायल है। बताया जा रहा है की ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार खेत में पलट गई। इस हादसे में कार सवार पति-पत्नी सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भतीजी को पलारी अस्पताल में प्राथमिक में उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। घटना पलारी से 8 किलोमीटर दूर शनिवार को हुई।मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार से चाचा भतीजी अपने बाइक में रायपुर जा रहे थे। इस दौरान रायपुर से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार खेत में जाकर पलट गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठी भतीजी घायल हो गई है। वहीं कार में सवार पति-पत्नी हादसे के बाद सुरक्षित हैं, उन्हें चोट नहीं लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल भतीजी को पलारी अस्पताल में प्राथमिक में उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...