टीचर के इश्क में डूबे युवक ने कर दी सारी हदे पार: पत्नी और बेटी की हत्या कर लाश नदी में फेंकी… पुलिस को गुमराह करते हुए बोला – नहर में पैर फिसलने से गई दोनों की जान… शिक्षिका से शादी करना चाहता था आरोपी

क्राइम डेस्क। टीचर से आशिकी के चलते युवक ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद आरोपी ने दो जगह शव फेंके। पुलिस तीन दिन से पूरे मामले में उलझी थी।

आखिरकार पूरी गुत्थी को सुलझा लिया गया। हत्यारोपी आशीष सांगवान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने हत्या कर दो जगहों पर शव को फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की।

20 किमी दूर हिंडन में फेंकी पत्नी की लाश
आशीष ने बेटी की लाश गंगनहर में ठिकाने लगाई। उसके बाद उसने पत्नी की लाश 20 किमी दूर हिंडन नदी में फेंकी।

दोनों की लाश ठिकाने लगाने के बाद आरोपी ने कहा कि नहर में फिसलने से पत्नी और बेटी की जान गई। पुलिस ने रोहटा गांव का आशीष सांगवान गिरफ्तार कर पूरा मामला खोल दिया।

प्रेमिका से करना चाहता था शादी
प्रेमिका से शादी रचाने के लिए आरोपी पति आशीष ने पत्नी ज्योति और दो साल की बेटी भव्या की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंका था।

पुलिस ने नामजद पति आशीष को हिरासत में ले लिया। उससे गहनता से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और वारदात कबूल कर ली। उसने ज्योति के सिर में डंडा मारा और भव्या की गला दबाकर हत्या की।

वारदात कुबूलने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह का कहना कि मां-बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या के संकेत मिले थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...