स्कूल जाने के बजाय पहुंचे OYO: घर से निकले स्कूल जा रहे बोल कर, पर लड़का-लड़की पहुंचे ओयो होटल, फिर…

Reached OYO instead of going to school

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पुलिस ने एक ओयो होटल में छापा मारकर 2 स्कूली बच्चों को हिरासत में लिया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह स्कूली बच्चे ओयो होटल में कमरा लेने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस ने ओयो होटल संचालक समेत दोनों बच्चों को हिरासत में लिया है और जांच की बात कह रही है।

जानकारी के अनुसरा छात्र और छात्रा जब एनएच-5 में स्थित एक ओयो होटल में कमरा लेने पहुंचे तो किसी ने महिला आयोगी की चेयरपर्सन रेनू भाटिया को फोन कर इसकी सूचना दी। रेनू भाटिया ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी और कार्यवाही करने के लिए कहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र और छात्रा को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस मामले में जांच की बात कर रही है।

होटल संचालक ने कमरा देने से किया था इनकार
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता है कि होटल संचालक ने इन बच्चों को कमरा देने से इनकार कर दिया था। लेकिन फिर भी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्योंकि बच्चे नाबालिग हैं इसलिए इन दोनों बच्चों को उनके अभिभावकों को बुलाकर और इनकी काउंसलिंग करके उन्हें सौंपा जाएगा।

पुलिस ने अभिभावकों से की अपील
पुलिस ने कहा कि ओयो होटल मालिक के खिलाफ यह मामला एनआईटी थाने में भेजा जाएगा और महिला आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने नाबालिक बच्चों पर निगाह रखें और उन्हें अच्छे बुरे के बारे में जागरूक करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...