कांकेर के तेढ़ाईकोंदल की बेटी आशा लता जयपुर में करेगी नौकरी: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित 15 युवाओं को मिली नौकरी… सीएम बघेल ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं

रायपुर। कांकेर जिले के तेढ़ाईकोंदल की आशालता ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुझे 11 हजार रुपये की नौकरी मिली है और मैं परिवार की पहली सदस्य हूँ, जिसे नौकरी मिली है, मैं अब जयपुर जाकर नौकरी करूंगी। मुख्यमंत्री ने आशा लता के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दी। दरअसल आज कांकेर प्रवास के दौरान ग्राम करप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिन्हें अब विभिन्न संस्थानों में रोजगार मिल गया है।

मुख्यमंत्री ने आशा लता के साथ ही सभी युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य मंच से अपने संबोधन में भी मुख्यमंत्री बघेल ने आशा लता का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल की इस बेटी ने मुझे उत्साह से बताया कि उसे 11 हज़ार रुपये की नौकरी मिली है। वास्तव में हम सब के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी की बात है कि हमारी बेटियां आगे बढ़ रही है।

उल्लेखनीय है कि जिला कौशल विकास केंद्र द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्ति के उपरांत जिले के 522 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इसी क्रम में 15 युवाओं को जयपुर और आंध्र प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नौकरी मिलने पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...