7वीं की छात्रा से रेप: मां घर पर नहीं होती तो सौतेला पिता करता था दुष्कर्म… नाबालिग ने बुलाई पुलिस… शुरू से गंदी नजर रखता था आरोपी

मां घर पर नहीं होती तो सौतेला पिता करता था दुष्कर्म

नई दिल्ली: भलस्वा डेयरी इलाके में सातवीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप सौतेले पिता पर है। पीड़ित का कहना है कि मां की गैर मौजूदगी में आरोपी सौतेला पिता कई बार रेप कर चुका है। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने रेप और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 14 साल की लड़की परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहती है। सातवीं क्लास में पढ़ाई करती है। नाबालिग ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी मां ने दूसरी शादी की हैं। पहले पिता यूपी के मैनपुरी में रहते थे।

पहले पिता से पीड़ित और उसकी बहन है। पिता का देहांत करीब 9 साल पहले हो गया। पीड़ित उस समय 5 साल की थी। पिता के निधन के बाद मां ने दूसरी शादी की। इसके बाद सभी बदायूं यूपी में रहने लगे। दूसरे पिता से 2 लड़किया हैं। शादी के कुछ समय बाद ही दूसरा पिता सभी को परिवार सहित दिल्ली ले आया। दिल्ली में पिता ई रिक्शा चलाने लगा। मां फैक्ट्री में प्राइवेट जॉब करने लगी।

पीड़ित का कहना है कि जबसे ये लोग दिल्ली शिफ्ट हुए, तभी से सौतेला पिता उस पर गंदी नजर रखने लगा। आरोप है कि सौतेला पिता मां की गैर मौजूदगी में उससे अश्लील बर्ताव करता। विरोध करने पर मारने की धमकी देता। मगर, अब सौतेले पिता की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह मां के जाने के बाद कई बार रेप कर चुका है। यह सब करने के पीड़िता को धमकी देता कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता बुरी तरह डरी रही। यह बात किसी को भी नहीं बताई।

अब 15 मार्च को फिर से सौतेले पिता ने उसका रेप किया। इस बार पीड़िता ने पुलिस को फोन कर दिया। भलस्वा डेयरी थाने की पुलिस पहुंची। बच्ची का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...