CG – 5वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: मां ने डांटा तो हो गई थी नाराज… शाम से घर से हो गई थी गायब… सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में एक पांचवी की छात्रा ने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है की मां की डांट के बाद छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना बलरामपुर जिले के पथरी गांव की बताई जा रही है। पांचवीं की छात्रा ने मां की डांट से नाराजगी जताते हुए घर से कुछ ही दूरी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का नाम मंजू पूर्ति बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मंजू पोर्ते की मां ने कल शाम से काम नहीं करने के नाम पर बेटी को डांट फटकार लगाई थी। जिसके बाद मंजू पोर्ते घर से चली गयी।

घर से कुछ ही दूरी पर मंजूरी पर फंदे पर लटकती हुई आज लाश मिली है। ग्रामीणों की माने तो गायब हुई छात्रों को लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन पूरी रात छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह छात्रा को घर के करीब ही फांसी पर लटकी हुई मंजू की लाश मिली है। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद बलरामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

इधर घटना के बाद पूर्व सांसद रामविचार नेताम मृतिका के घर पहुंचे और तात्कालिक सहायता राशि के तौर पर परिजनों को 10 हजार रुपये की राशि दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...