दो बच्चों की मौत: स्कूल में मध्यान भोजन के बाद कल से थे लापता दो बच्चें, आज तालाब में मिली लाश

Two children were missing since yesterday after mid-day meal in the school

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। जिले के तुलसी गांव में 2 बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे तुलसी गांव के सरकारी स्कूल की पहली क्लास में पढ़ते थे। मृतक बच्चों की पहचान गगन यादव 6 साल और यश यादव 6 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की दोनों बच्चें एक ही परिवार के थे। जो बीते कल यानी बुधवार को स्कुल में बने मध्यान भोजन करने के बाद से गायब थे। जिनका शव आज लोगों ने अवैध उत्खनन से बने तालाब में देखा और पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनों शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला पूरा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है की दोनों बच्चों की मौत अवैध उत्खनन के चलते बने तालाब में डूबकर मासूमों की मौत हुई है। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं मामले की जांच शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...