CG में फर्जी सर्टिफिकेट मामले में एक और बड़ी कार्रवाई: तीन फार्मासिस्ट गिरफ्तार, अब तक कुल 17 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, 28 लोगों पर की गई थी FIR

Another big action in fake certificate case in CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्टों से फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई करते जा रही है। इस मामले में अब 3 और फार्मासिस्टों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस प्रकरण में 28 लोगों पर नामजद एफआईआर की गयी है। आरोप है कि इस मामले में कुल 60 लोग से ज्यादा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में कोंडगांव का रहने वाला मनोज चक्रधारी, द्वारिका प्रसाद वर्मा काठिया गांव और रायगढ़ जिले के खकन कुमार विश्वास के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि रायपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री के सहारे ड्रग लाइसेंस लेने की कोशिश करने वाले युवकों को पकड़ा था। इन युवकों ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों की यूनिवर्सिटी के नाम की फर्जी फार्मेसी की डिग्री बनवाई और लाइसेंस के लिए दिए जाने वाले आवेदन पत्र में इन्हें संलग्न कर दिया था।

दरअसल छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल मेडिकल स्टोर खोलने वाले लोगों को लाइसेंस जारी करता है। जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाते हैं। इसमें बी फार्मा और इसी विषय में डिप्लोमा करने वालों को ही पात्रता होती है। पिछले कुछ महीनों में इस बीच काउंसिल में बड़ी संख्या में आवेदन पहुंचे थे। बस इसी बात पर काउंसिल को शक हुआ था।

बताया गया था कि इसके बाद काउंसिल ने मामले की जांच करवाई। जिसमें 28 लोगों की डिग्री फर्जी मिली है। इसके बाद मामले की शिकायत तेलीबांधा पुलिस से की गई थी। फिर पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...