CG में 25 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप: 25 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर… सगाई समारोह से लौट रहे थे… ड्राइवर के झपकी आने से हुआ हादसा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां घानीखुटा घाट में ब्रेक फैल होने से एक पिकअप 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे गाड़ी में सवार करीब 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला लोहारा थाना अंतर्गत घानीखुटा घाट का है।

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के सिंघनपुरी का रहने वाला गोड़ परिवार अपने बेटे की सगाई करने बेमेतरा और कवर्धा जिले के अलग-अलग गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को लेकर सरईतेरा गांव गए हुए थे। वहां कार्यक्रम के बाद वे सभी पिकअप वाहन से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घाटी के मोड़ पर पिकअप ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

लोहारा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि रात में उन्हें सूचना मिली कि घानीखूंटा घाट में एक गाड़ी खाई में गिर गई है। जिसके बाद तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शूरू किया। सभी घायलों को लोहारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायल अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।

फिलहाल लोहारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी घायल एक ही परिवार के रिश्तेदार हैं। इनमें से कुछ बेमेतरा जिले के अलग-अलग गांव और कुछ कवर्धा के पिपरिया के रहने वाले हैं। मामूली रूप से घायल लोगों का इलाज लोहारा पीएचसी में जारी है। घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...