मेले में जाने के बहाने बुलाया और युवती का बना लिए आपत्तिजनक वीडियो… फिर वायरल करने की धमकी देकर 6 दोस्तों ने किया गैंगरेप… 24 घंटे में 4 गिरफ्तार, दो फरार

श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर के जैतसर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पूरे प्रकरण में शामिल अन्य दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. दरअसल, आरोपी युवकों के द्वारा पीड़िता के साथ न केवल सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया. बल्कि उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर डराया धमकाया गया. पीड़िता के द्वारा थाने में मामले की जानकारी देने के बाद श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख भी जैतसर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया. साथ ही आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि अन्य दो की तलाश जारी है.

श्रीगंगानगर की जैतसर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े 4 युवक विनोद नायक, दलीप उर्फ दीपू नायक उर्फ पठान, कुलदीप मेघवाल उर्फ कालूनिवासी और आकाश वाल्मिकी हैं. दरअसल, पीड़ित युवती को उसके दो परिचित युवकों के द्वारा गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ मेले में जाने के बहाने बुलाया गया था. जिसके बाद एक युवक युवती के साथ 2LC हेड पर अश्लील हरकत करने लगा तभी वहां अन्य दो आरोपी युवक भी पहुंच गए. जिन्होंने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया.

इसी बीच एक अन्य आरोपी भी वहां पहुंचा और उसने भी युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसके द्वारा भी युवती के साथ दुष्कर्म किया गया. तत्पश्चात दुष्कर्म के चारों आरोपियों के द्वारा युवती को आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गयी और मामले की जानकारी किसी को भी नहीं देने के लिए दबाव बनाया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...