कांग्रेस में टूट: जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने दिया इस्तीफा…अंदर की खबर- कई कांग्रेसी सीधे जामवाल के संपर्क में, कई और विकेट गिरने तय

भिलाई। भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी मनमुटाव शुरू हो गया है। गुटबाजी के साथ-साथ इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्षद व जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कई पार्षद अभी भी भाजपा के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल के संपर्क में है। एक होटल में पार्षद इकट्‌ठा होना शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों ये असंतुष्ट पार्षदों का ग्रुप कोंडागांव भी गया था। वहीं निगम में एक बड़े अफसर के व्यवहार से काफी असंतुष्ट हैं।

भिलाई नगर निगम के जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को दिया है। उन्होंने नगर निगम के कामकाज में असंतोष जताते हुए आगे काम करने में असमर्थता जाहिर की है। जोन अध्यक्ष के इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति तेज हो गई है। एक ओर यादव के समर्थक व विरोधी इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं। वहीं मुकेश चंद्राकर ने कहा है कि भूपेंद्र यादव से चर्चा कर जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से निगम के अंदरखाने में जोन के कुछ कामों को जिम्मेदारी को लेकर खींचतान चल रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...