लड़की ने किया अपने प्यार का इजहार, मना करने पर रेत दिया गला: लड़की अपनी सहेली के साथ बनाना चाहती थी संबंध… युवती के मना करने पर पहले रूममेट का गला रेती फिर पेट में चाकू घोप कर की हत्या

The girl wanted to have a relationship with her friend

हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने एक महिला को अपनी 21 वर्षीय दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपनी रूममेट के साथ संबंध बनाने का प्रयास किया था, जिसके लिए उसने इनकार कर दिया था और वह एक शख्स के साथ रिश्ते में थी। 22 वर्षीय पी. मल्लेश्वरी एक निजी अस्पताल में क्लीनर के रूप में काम करती थी। वह एक दिन अपनी दोस्त एस. अंजलि को रामकृष्णपुर के जंगल में अपनी दोस्ती के संबंध में बात करने के लिए ले गई। यहीं पर उसने चाकू से पहले अंजलि का गला रेत दिया और फिर उसके पेट में चाकू घोप कर उसकी हत्या कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, मंडामरी थाने के SHO महेंदर रेड्डी ने जानकारी दी है कि 15 मार्च को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। रेड्डी ने बताया है कि, ‘मल्लेश्वरी ने कई महीने पहले अंजलि को बताया था कि वह उससे प्यार करती है। इस पर अंजलि ने मना कर दिया था और कहा था कि महिलाओं में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।’ रेड्डी ने बताया कि इसके कुछ दिनों बाद मल्लेश्वरी को पता चला कि अंजलि किसी शख्स के साथ रिश्ते में है। उसने श्रीनिवास और अंजलि को एक साथ देख भी लिया था और इसके कारण वह आगबबूला हो गई थी।

इस मुद्दे पर उसकी अंजलि से काफी बहस भी हुई थी, मगर बाद में सुलह हो गई थी। अंजलि की हत्या करते समय कई लोगों ने मल्लेश्वरी को देख भी लिया था। लोग फ़ौरन मौके पर दौड़े और अंजलि को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने क़त्ल से पहले अंजलि और मल्लेश्वरी को साथ ही देखा था। इस पर पुलिस ने मल्लेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में सारी हकीकत उगल दी।

पहले तो मल्लेश्वरी यह कहती रही कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और मारपीट में अंजलि की मौत हो गई। हालांकि उसने कबूल किया कि उसने ही अंजलि की हत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद वे अंजलि को क्राइम सीन पर गए। इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...