एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, होटल में फंदे पर लटका मिला शव: अभिनेत्री ने मौत से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था ये आखिरी वीडियो… दिख रहीं थीं काफी खुश

एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, होटल में फंदे पर लटका मिला शव

मल्टीमीडिया डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं आईं। रविवार को फंदे पर लटकी हुई पाई गईं। अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आकांक्षा का जन्म 21 अक्तूबर 1997 को हुआ था। आकांक्षा दुबे जनपद के चौरी थाना इलाके के परसीपुर की निवासी थीं। आकांक्षा दुबे को छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग का काफी शौक था। वो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो पोस्ट करती थीं।

इससे पहले शनिवार की रात को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आपको बता दें कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से वाहवाही लूटी थी।

आकांक्षा दुबे ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत मायानगरी मुंबई से की थी। हालांकि आकांक्षा के माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे, लेकिन उनका छोटी उम्र से ही डांस और एक्टिंग में मन लगता था।

आकांक्षा दुबे ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शायरी वाली स्टोरी अपलोड की थी। शायरी यह थी कि – के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं..।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ऑपरेशन सिंदूर से लहूलुहान हुआ पाकिस्तान, भारत ने 50...

नई दिल्ली। पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला में शुक्रवार सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। भारत ने...

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

ट्रेंडिंग