CG – महुआ के पेड़ पर लटकी मिली लाश: एक दिन पहले घर से था लापता, आज मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बारसूर। छत्तीसगढ़ के बारसूर के फल्फीकोंटा गांव में एक लाश लटकी हुई मिली। लाश महुआ के पेड़ पर लटकी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बारसूर पुलिस को दी। यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, फल्फीकोंटा निवासी अतुल पुजारी, पिता भूपेंद्र पुजारी शनिवार की शाम बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। जब अतुल देर रात तक भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी पतासाजी शुरू की। आस-पड़ोस, रिश्तेदार, नातेदार सभी से पुछताछ करने पर भी अतुल की कोई जानकारी नहीं मिली।

फिर रविवार सुबह करीब छह बजे कुछ ग्रामीण महुआ बीनने गए हुए थे, इस दौरान उन्होंने महुए के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकी लाश देखी। उन्होंने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त अतुल के रूप में की। इसके बाद घटना की सूचना बारसूर पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और परिजनों से पुछताछ की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भिजवाया। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...