SSIMS भिलाई में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट; डॉक्टर्स और मेडिकल स्टूडेंट्स ने जमकर मारे चौके-छक्के… शंकरा ब्लू रेडर्स ने 8 विकेट से जीता फाइनल मैच

भिलाई। भिलाई के श्री शंकरा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SSIMS) में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट “अभिषेक मिश्रा मेमोरियल हेल्थ केयर क्रिकेट लीग” का आयोजन किया गया। संस्था के चेयरमैन आईपी मिश्रा एवं प्रेसिडेंट जया मिश्रा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और उन्होंने महाविद्यालय के डॉक्टर स्टाफ और स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए चिकित्सकों के जीवन में खेलों का महत्व बताया।

रात्रिकालीन मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

आयोजन समिति के डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. राहुल गुलाटी और डॉ. राहुल रामटेके ने बताया कि, टूर्नामेंट में SSIMS की 6 टीम ने भाग लिया था। रात्रिकालीन मुकाबलों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। सभी टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया और फाइनल मैच शंकरा ब्लू रेडर्स और शंकरा रेड रॉकर्स के बीच खेला गया।

इसमें शंकरा ब्लू रेडर्स के कैप्टन डॉ. वैभव गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। ब्लू रेडर्स ने 87 रन के जवाब में 2 विकेट खोकर 8 विकेट से मैच जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच सतीश द्विवेदी रहे।

संस्था के चेयरमैन आई पी मिश्रा और प्रेसिडेंट जया मिश्रा ने सभी टीम एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए महाविद्यालय परिसर में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...