रावलमल जैन हत्याकांड के दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत: लोवर कोर्ट ने सुनाई थी 5-5 साल की सजा…

भिलाई। पिछले दिनों कोर्ट से सजा होने के बाद हाईकोर्ट से फैसला हुआ है। नगपुरा तीर्थकर के संस्थापक रावल मल जैन और उनकी पत्नी सुरजा बाई की हत्या के दो आरोपियों को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। लोवर कोर्ट ने आरोपियों भगत सिंह व शैलेंद्र सागर को 5-5 साल की सजा सुनाई थी। सजा के विरुद्ध दोनों के परिजनों ने हाई कोर्ट में अपील दायर की। इसकी पैरवी अधिवक्ता ललित तिवारी ने की। उनकी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों की जमानत दे दी। लेकिन साथ ही दोनों को एक बार हाई कोर्ट में और आगे तय तारीखों पर लोवर कोर्ट में हाजिरी लगाते रहने का आदेश दिया।

हत्याकांड में पुत्र संदीप जैन व भगत सिंह तथा शैलेंद्र सागर आरोपी बनाए गए थे। जिस रिवाल्वर से दंपती को गोली मारी गई थी, दायर मुकदमे में उसे भगत सिंह व शैलेंद्र सागर के द्वारा उपलब्ध कराया जाना बताया गया था। सुनवाई के दौरान लोवर कोर्ट से संदीप जैन का फांसी की सजा सुनाई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...