भिलाई के एथलीट युधिष्ठिर साहू ने फिर से किया कमाल; ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलग-अलग केटेगरी में पाया दूसरा स्थान

भिलाई, पुणे। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 मार्च से 28 मार्च तक श्री शिवछत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में दुर्ग के युधिष्ठिर साहू ने 5000 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

युधिष्ठिर साहू ने चार सालों से लगातार पदक प्राप्त करते हुए अभी तक 2 स्वर्ण पदक एवं 6 रजत पदक अपने नाम करने में कामयाबी पाई है। युधिष्ठिर साहू अपना अभ्यास जयंति स्टेडियम में NIS कोच विनोद नायर के मार्गदर्शन में करते आये हैं।

भिलाई दुर्ग के एथलीट युधिष्ठिर साहू की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जी. एस .बामरा सर और सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...