विमेंस नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप: MP ने जम्मू कश्मीर को 6-0 से दी मात… मेयर नीरज पाल चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे पंत स्टेडियम… खिलाडियों का बढ़ाया हौसला; देश की 6 टीमें पहुंची है भिलाई

भिलाई। सेक्टर-1 के पंत स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैच का आयोजन हो रहा है। महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच सोमवार को जम्मू कश्मीर एवं मध्य प्रदेश के मध्य खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महापौर नीरज पाल ने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की धरा पर आने की बधाई दी तथा खिलाड़ियों का कुशलक्षेप भी जाना और जीत की शुभकामनाएं दी।

बता दे कि 6 अलग-अलग राज्यों की टीम भिलाई में फुटबॉल मैच के लिए पहुंची है। सोमवार को जम्मू कश्मीर एवं मध्यप्रदेश के बीच हुई मैच में मध्यप्रदेश ने 6-0 से जम्मू कश्मीर को शिकस्त देकर विजय हासिल किया। छत्तीसगढ़ 27 वा महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए लद्दाख, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर एवं मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भिलाई में पहुंचे है। प्रतिदिन मैच का आयोजन किया जा रहा है। 8 अप्रैल को फाइनल मैच खेला जाएगा और मैच समाप्त होगा।

छत्तीसगढ़ की भूमि पर आकर अन्य राज्यों के खिलाड़ी काफी प्रसन्नचित्त है। सुबह 8:00 बजे एवं शाम को 4:00 बजे मैच का आयोजन शेड्यूल के अनुरूप हो रहा है। मैच को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्सुकता है तथा हर खिलाड़ी अपने टीम को जिताने की कोशिश में है। महापौर के साथ खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के महासचिव जे.डी. गांधी तथा सहायक महासचिव मोहनलाल भी मौके पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...