BIG BREAKING: दुर्ग में हुआ बड़ा हादसा… PWD इंजीनियर के दो मंजिल घर का आधा हिस्सा गिरा, 6 लोग थे घर के अंदर 3 महीने पहले मिला था नोटिस… पड़ोसी सड़क पर निकले

दुर्ग। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग जिले से सामने आ रही है। जहां PWD इंजीनियर के घर की आधी इमारत ढह गई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त घर के अंदर 6 लोग मौजूद थे। बड़ी अनहोनी होते होते टल गई है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, 3 महीने पहले दुर्ग PWD प्रभारी ए के श्रीवास ने नोटिस जारी किया था। उसके बावजूद भी घर खाली नहीं किया गया। किसी भी हादसे की जिम्मेदारी मकान में रहने वालों की ही है।

पूरा परिवार था घर के अंदर
घटना के दौरान पूरा परिवार घर पर मौजूद था। परिवार के 6 सदस्य सभी बाल-बाल बचे। बड़ी-बड़ी इमारत बनाने वाली पीडब्ल्यूडी के इंजिनर का छज्जा खुद महफूज नहीं है। घटना पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पांच बिल्डिंग की बताई जा रही है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची कर हालत का जायजा ले रही हैं।

पड़ोसियों में दहशत का माहौल
हादसे के बाद आसपास में रहने वाले पड़ोसियों दहशत में है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद आधे से ज्यादा रहवासी सड़क पर आ गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...