छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता अपडेट: मुख्यमंत्री भूपेश ने किया बड़ा ऐलान… किसी भी दिन अप्लाई करने पर भी 1 तारिक से ही मिलेगा लाभ; देखिये CM का ट्वीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल यानि कल से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन लिंक जारी हो गया है। वही नियम, शर्त, पात्र, अपात्र को लेकर भी विस्तृत रूप से गाइडलाइन जारी हो चुका है। इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया है कि अप्रैल माह में अगर आप किसी भी दिन आवेदन करते हैं तो घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता युवाओं को दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया है कि हमारा हाथ, युवाओं के साथ। उन्होंने आगे लिखा है “छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से ₹2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है, पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिए गए आवेदन पर घोषणा अनुसार भत्ता 1 अप्रैल से ही तय होगा। आशा है ये भत्ता हमारे युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बजट के दौरान इस बात का ऐलान किया था कि 12वीं पास शिक्षित बेरोजगारों को अब प्रतिमाह 2500 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इस बाबत पिछले दिनों की राज्य सरकार की तरफ से सभी कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने का अधिकार भी दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्दी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता देने की दिशा में सरकार की तरफ से कदम बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ता सीधे युवाओं के बैंक खाते में डालने का फैसला लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...