CG में भाजपा नेता की हत्या: आरोपियों ने घर में घुसकर बाप-बेटे को चाकू से गोदा… पिता की हो गई मौत, बेटा गंभीर, पुरानी रंजिश का है मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा में हत्या की दिलदहला देने वाली वारदात हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां आधा दर्जन के करीब बदमाशों ने एक मकान में घुसकर बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से बुरी तरह से गोद दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल शख्स की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वही उसके बेटे को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

हरिभूमि.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक जलसो गांव निवासी आशु उइके उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने चाकू से गोदकर जितेन्द्र पाल की हत्या की। इलाके में रंगदारी का वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते आरोपी आशु उइके ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हत्या की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस हादसे में भाजपा नेता 46 वर्षीय जितेन्द्र पाल गंभर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा 16 वर्षीय आयुष पाल गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस समेत सायबर और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...