कल से CM भूपेश का दुर्ग जिले में भेंट-मुलाकात: कल पुरई में लोगों से होंगे मुखातिब…78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात, गृहमंत्री साहू होंगे साथ

भिलाई। मुख्यमंत्री कल दुर्ग विधानसभा में भेंट मुलाकात करेंगे। वे पुरई में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 10 करोड़ 71 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 26 लाख रुपए के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हितग्राहियों को 30 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व. श्री प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनारण भी करेंगे। इसके साथ ही वे ग्राम निकुम में दाऊ रामचंद्र देशमुख स्मृति में हो रहे प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओम बिरला फिर से बने लोकसभा स्पीकर: ध्वनि मत...

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली की चल रही सियासत गहमागहमी समाप्त हो गई है। स्पीकर के पद के लिए एनडीए ने ओम...

CG – भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई… 5...

रायपुर। भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला सहकारी बैंक के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं दो कर्मचारियों...

भाजपा ने आयोजित किया ‘आपातकाल का काला दिवस’, प्रदेश...

रायपुर। BJP ने मंगलवार को 25 जून, 1975 को देश पर थोपे गए आपातकाल की ज्यादतियों और यंत्रणा की देश को एक बार फिर...

भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के...

भिलाई। भिलाई निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के निवास पर आज अचानक भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह अचानक पहुंच...

ट्रेंडिंग