CG – अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले पाएंगे अवकाश: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा बैन… आदेश हुआ जारी… देखिए

Officers-employees will not be able to take leave

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जिसमे लिखा गया है की अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर 30 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी गयी है। छुट्टी पर रोक का निर्देश सभी विभागों के लिए लागू होगा। कलेक्टर संजीव झा ने अपने आदेश में कहा है कि 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेधन शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। राज्य सरकार की ये अति महत्वपूर्ण योजना है।

इस कार्यक्रम को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना है। कलेक्टर ने कहा है कि सर्वेक्षण की वजह से सभी अधिकारी-कर्मचारी 30 अप्रैल तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मिलने वाली सभी छुट्टियों पर 30 अप्रैल तक रोक लगायी जाती है। बिना कलेक्टर की अनुमति के छुट्टी स्वीकृत नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...