BIG BREAKING: नार्थ ईस्ट इंडिया में बड़ा भूस्खलन 100 से ज्यादा टूरिस्ट के फंसे होने की संभावना, कई लोगों की मौत… NDRF पहुंची, रेस्क्यू जारी; पढ़िए अपडेटस

भूस्खलन के बाद बचाव कार्य के तहत सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को निकाला गया

गंगटोक। भारत के नार्थ ईस्ट राज्य सिक्किम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिक्किम में गंगटोक को नाथूला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस भयानक घटना में कई टूरिस्ट के फंसे होने की खबर है और अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। । नॉर्थईस्ट नाऊ डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुसार आशंका है कि भूस्खलन के समय करीब 100 से ज्यादा पर्यटक वहां फंसे थे। इनमें से कई बर्फ में फंसे हुए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12.30 के करीब यह भूस्खलन हुआ। कुछ लोगों को करीबी आर्मी अस्पताल में भी भर्ती कराये जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घटना के बाद बचाव कार्य जारी है।

रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
लैंड स्लाइड की खबर मिलते ही राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि ये भूस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ और इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल एनडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं।

अपडेटस

  • भूस्खलन के बाद बचाव कार्य के तहत सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को निकाला गया
  • पर्यटकों को बचाया गया सिक्किम भूस्खलन में अभी तक बचाए गए 22 पर्यटक
  • गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुआ भूस्खलन, बचाव अभियान जारी
  • जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ भूस्खलन, अभी भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की आशंका
  • सिक्किम में आए भूस्खलन में अभी तक 6 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं एनडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें

इनपुट: वन इंडिया

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...