CG – पति से परेशान होकर पत्नी ने कर दिया मर्डर: शराब पीकर डेली उत्पात मचाता था शराबी शिक्षक… पत्नी ने बेलन से गला दबाकर कर दी हत्या… पुलिस से बोली – आदतन शराबखोरी और विवाद से हो चुकी थी त्रस्त

पति से परेशान होकर पत्नी ने कर दिया मर्डर

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में अपने पति की शराबखोरी से परेशान एक पत्नी ने बेलन से गला घोंटकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। मृतक पेशे से तो शासकीय स्कूल का शिक्षक था लेकिन शराब पीने के बाद उसकी हरकतें वहशी जानवरों जैसी हो जाती थी। मृतक ने मौत से पहले शराब पीकर अपने ही स्कूल में जमकर उत्पात मचाया था। घर ले जाए जाने पर उसने पत्नी से विवाद शुरू कर दिया, जिसके बाद पत्नी ने त्रस्त होकर उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया। हालांकि पत्नी ने इस घटना के बाद खुद ही एंबुलेंस को फोन कर बुलाया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात पत्नी सीता सोनवानी ने फोन कर एंबुलेंस बुलाया और पति सनत सोनवानी की हालत खराब होने की बात कही। रात में ही 108 से सनत को देवभोग अस्पताल में सनत को भर्ती कराया गया। अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 108 के वाहन चालक ने मृत पति के गले पर चोट का निशान देखकर पुलिस को सूचना दी।

आज पीएम में भी डॉक्टर ने हत्या की पुष्टि कर दी। पुलिस के पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूल लिया। मृतक कवर्धा जिले का रहने वाला था, गिरशुल के हाई स्कूल में शिक्षक था,पत्नी के साथ किराए के मकान में देवभोग में रहता था। रोजाना शराब पीकर स्कूल जाता था। सोमवार को भी स्कूल में नशेड़ी शिक्षक ने उत्पात मचाया था,आदत से परेशान पत्नी ने हत्या की वजह बताई।

पत्नी ने पूछताछ में बताया कि उसका पति काफी शराब पीता है। स्कूल में भी शराब के नशे में उसने कई बात विवाद किया था। सोमवार को भी वो शराब पीकर स्कूल गया और फिर वहीं जाकर सो गया। पड़ोसी के साथ पत्नी अपने पति को लेकर किसी तरह घर आयी। घर आने के बाद भी शिक्षक अपनी हरकत से बाज नहीं आया, वो घर विवाद करने लगा और पत्नी से गाली गलौज करने लगा, जिसके परेशान होकर पत्नी ने बेलन से उसका गला दबा दिया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...