BIG BREAKING: दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव की तबियत अचानक बिगड़ी, स्थिति गंभीर… रायपुर रेफर, होम मिनस्टर के निर्देश पर बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

दुर्ग। दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें चंदूलाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरू नगर भिलाई से रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर रेफर कर दिया गया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। शालिनी रिवेंद्र यादव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है।

उनकी तबियत आज 4 अप्रेल की सुबह 10 बजे बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें चंदूलाल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कुछ लोगों का कहना है की उन्हें अचानक हार्टअटैक आया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि, उनकी तबियत अचानक उल्टी होने के बाद बिगड़ी। चन्दू लाल चन्द्राकर अस्पताल नेहरु नगर में ईलाज का प्रयास किया गया।

लेकिन स्थिति बेहद गभीर होने पर उन्हें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर राजधानी रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल रवाना किया जा रहा है। यादव की तबियत बिगडने पर उन्हें देखने जनप्रतिनिधियों का हुजूम अस्पताल मे लग गया है। उनके सीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...