CG बिग ब्रेकिंग: कवर्धा में होम थिएटर ब्लास्ट मामले में जल्द होने वाला है खुलासा… दुल्हन के प्रेमी के ऊपर शक की सुई, पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में… इधर दूल्हा-दुल्हन पक्ष आपस में भिड़े, जानिए अब तक के जांच में क्या आया सामने

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में होम थियेटर ब्लास्ट मामले में दुल्हन के आशिक को गिरफ्तार किया गया है। 3 अप्रैल को होम थियेटर ब्लास्ट में दुल्हा और उसके भाई की मौत हो गयी थी, वहीं 4 लोग घायल हो गये थे। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रेमी का नाम सरजू मरकाम है, जो छपला मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

रेंगाखार थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए होम थिएटर विस्फोट मामले में दुल्हन के गांव के चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये अंजना गांव मध्यप्रदेश में है और यहीं से बारात आई थी। इसके बाद जब परिवारवाले दहेज में मिले सामान को देख रहे थे, कि होम थिएटर में विस्फोट हुआ। इससे दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी। चार और लोग घायल हुए थे।

चमारी गांव में हुई इस घटना के पीछे पहले माना जा रहा था कि नक्सली हो सकते हैं,लेकिन अब पुलिस ने अंजना गांव के चार युवकों को हिरासत में लिया है। इसमें एक युवक दुल्हन ललिता मेरावी का प्रेमी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि इसी प्रेमी ने ललिता की शादी दूसरे जगह होने के बाद एक साजिश के तौर पर ऐसा किया। अफसर भी यह मानते हैं कि घटनास्थल पर बारूद की गंध थी। ये विस्फोट होम थिएटर सिस्टम, स्पीकर में रखे बम से किया गया हो सकता है। उसे इस तरह से टाइम किया गया होगा कि जैसे ही उसमें करंट पहुंचे ब्लास्ट हो जाए। यह मामला लड़कीवालों के उस बयान के बाद और उलझ गया है जिसमें उन्होंने कहा कि दहेज के सामानों की लिस्ट में होम थिएटर नहीं था। यह उन्होंने नहीं दिया है।

उधर बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में नक्सलियों का हाथ है। जिला बीजेपी ने इस मामले में जल्द से जल्द NIA जांच की मांग की है। सोमवार आधी रात को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। होम थिएटर में ब्लास्ट के चलते दूल्हे समेत 2 भाइयों की मौत हो गई है। वहीं परिवार के डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की 2 दिन पहले ही अंजना गांव में शादी हुई थी।

दहेज में ही उसे होम थिएटर मिला था। सोमवार सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच दूल्हे हेमेंद्र ने होम थिएटर चालू किया, उसी दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में हेमेंद्र आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई।

जांच में ये बात भी सामने आई है कि लड़की के घर से आए सभी छोटे-बड़े गिफ्ट में देने वाले का नाम लिखा है, लेकिन होम थिएटर पर कोई नाम नहीं लिखा था। होम थिएटर ऑन करते ही उसमें ब्लास्ट हो गया और दूल्हे और उसके भाई की दर्दनाक मौत हो गई।

इधर दूल्हे पक्ष के लोगों ने साफतौर पर दुल्हन पक्ष के लोगों पर साजिश करने का आरोप लगाया है। परिवार के लोग सीधे-सीधे घटना के लिए लड़की पक्ष को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ अपने ससुराल विदा होकर चमारी गांव आई थी। शादी 31 मार्च को हुई थी और रिसेप्शन 1 अप्रैल को था। इसके बाद मायके वाले उसे लेकर शादी की अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए अपने घर ले गए। पति एक-दो दिन के बाद उसे मायके से लाने जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि पता चल सके कि होम थिएटर में किस तरह से ब्लास्ट हुआ। क्या इसके अंदर बारूद के भी अंश पाए गए हैं। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने नहीं आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक हरकत का VIDEO: पेट्रोल पंप पर लड़की ने...

डेस्क। कुछ महिलाएं, महिला होने का फायदा उठाती हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महिलाएं जानबूझकर हंगामा करती हैं और झूठे...

वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने...

दुर्ग। सांसद विजय बघेल ने आज वैशाली नगर विधानसभा के तीन मंडलों में जनसंपर्क आशीर्वाद यात्रा निकाले। कैम्प मंडल वैशाली नगर मंडल सुपेला मंडल...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के बीच पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के...

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

ट्रेंडिंग