विकास के पथ पर भिलाई; चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ हो रहे हैं कई विकास कार्य… अर्जुन रथ और सेवन वंडर्स ऑफ वर्ल्ड आकर्षण का केंद्र…शहर की बदल रही है तस्वीर; पढ़िए ये खबर

  • अर्जुन रथ परिसर का हुआ कायाकल्प
  • सुपेला में सेवन वंडर्स ऑफ़ वर्ल्ड
  • नेहरू नगर ब्रीज के नीचे वर्टिकल गार्डन
  • ग्रीन भिलाई की ओर अग्रेसर
  • फ्लाईओवर निर्माण से काम होगा ट्रैफिक बर्डन
  • दुर्ग रोड में दिखेंगी सुन्दर कलाकृतियां
  • भिलाई में तारामंडल का होगा निर्माण

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्र की सुंदरता बढ़ते जा रही है। ऐसा हम क्यू बोल रहे है आपको बतातें है। भिलाई अब तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। कई ऐसे काम है जो धरातल पर नजर आने लगे हैं और कुछ कार्यों पर तेज गति से काम किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के लगातार प्रयासों से भिलाई की तस्वीर बदलते जा रही है। भिलाई पहले से बेहतर सुविधाओं के साथ नजर आ रहा है।

अर्जुन रथ परिसर का हुआ कायाकल्प
सिविक सेंटर के अर्जुन रथ परिसर का कायाकल्प शहर के व्यस्ततम इलाके सिविक सेंटर में अर्जुन रथ परिसर का कायाकल्प हो रहा है। रात में आकर्षक लाइटिंग के साथ यह जगमगाने लगा है। भव्य गेट, आकर्षक लैंडस्कैपिंग, चलने के लिए पाथवे के निर्माण तथा अर्जुन रथ को सवारने का काम किया जा रहा है। इसका कार्य भी लगभग अंतिम चरण की ओर है। कार्य पूर्ण होने पर यह अपने भव्य स्वरूप में नजर आएगा। इसी तरह अनेकों स्थानों पर शहर विकास के लिए काम किए जा रहे है।

सेवन वंडर्स ऑफ़ वर्ल्ड
सुपेला के सात अजूबा का सौंदर्यीकरण शहर के हृदय स्थल सुपेला चौक के पास सात अजूबों के सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण पर है। आकर्षक लाइटिंग के साथ रात्रि में यहां का दृश्य मनमोहक नजर आ रहा है। घड़ी चौक का भी अलग नजारा देखने को मिल रहा है। सौंदर्यीकरण होने के बाद इसकी छटा देखते ही बन रही है। वही देश-विदेश के सात अजूबे को सुपेला चौक के पास देखा जा सकता है।

वर्टिकल गार्डन
नगर पालिक निगम भिलाई के नेहरू नगर चौक के फ्लाईओवर के नीचे वर्टिकल गार्डन तैयार किया जा रहा है इस पर काम शुरू हो चुका है। इसी तरह सूर्या अपार्टमेंट के पास तथा निगम कार्यालय आदि के पास भी वर्टिकल गार्डन तैयार किए जाने की प्लानिंग है। आने वाले राहगीरों को इसकी सुंदरता अलग से ही प्रतीत होगी तथा यह सुखद अनुभूति देगा।

सड़के हो रही है बेहतर
नेशनल हाईवे से अंदरूनी क्षेत्रों की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों के डामरीकरण का काम प्रारंभ हो चुका है कई स्थानों पर यह कार्य पूर्ण भी हो गया है। काम पूरा होने से राहगीरों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा हिचकोले खाते हुए गड्ढों से निजात मिलेगा। प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम में सड़क का काम पूरा हो चुका है, नेहरू नगर में लगभग काम पूर्णता की ओर है। सुभाष चौक से जलेबी चौक में भी डामरीकरण का काम होना है। नंदनी रोड में भी डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। हुडको सहित अन्य क्षेत्रों में भी सड़कों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

ग्रीन भिलाई की ओर अग्रेसर
हरियाली लाने पौधारोपण पर फोकस शहर में हरियाली लाने के लिए इस बार मार्केट एसोसिएशन तथा रहवासी संघ आदि के साथ सफलतापूर्वक चर्चा की गई है। निगम द्वारा सभी डिवाइडरो में पौधरोपण का काम प्रारंभ कर दिया गया है। वही निगम के मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में भी पौधे रोपित किए गए हैं। हरियाली का दायरा बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा मार्केट क्षेत्रों को भी टारगेट किया जाएगा।

फ्लाईओवर निर्माण से काम होगा ट्रैफिक बर्डन
फ्लाईओवर के निर्माण से ट्रैफिक से मिलेगा निजात भिलाई के कई स्थानों पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, फ्लाईओवर के निर्माण हो जाने से लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगा। वही फ्लाईओवर के नीचे आकर्षक लैंडस्कैपिंग की जा रही है और पार्किंग स्थल भी सुनिश्चित किया जा रहा है। आने वाले समय में फ्लाईओवर की सुविधा लोगों को मिलने वाली है। नेशनल हाईवे से अन्य शहरों की ओर रुख करने वालों को समय की भी बचत होगी।

दुर्ग रोड में दिखेंगी सुन्दर कलाकृतियां
भिलाई से दुर्ग जाने वाले रास्ते पर दिखेगा अलग नजारा गुरुद्वारा चौक से लेकर भिलाई से दुर्ग जाने वाली सड़कों के किनारे अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। इस पर भी काम अंतिम चरण की ओर है। सड़कों को पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा दुरुस्त किया जा चुका है। वही आकर्षक कलाकृतियां दीवारों पर उकेरी जा रही है। प्रकाश व्यवस्था सहित मनमोहक पौधे से यह सड़क लैस होगा। इस पर तेज गति से काम किया जा रहा है।

तारामंडल का होगा निर्माण
भिलाई में बनेगा तारामंडल भिलाई के नेहरू नगर क्षेत्र में तारामंडल बनने वाला है, यह तारामंडल अपने आप में आकर्षण का केंद्र बनेगा। परिवार सहित बच्चे, युवा, बूढ़े, महिलाएं सभी यहां पर खगोलीय गतिविधियों का आनंद ले पाएंगे तथा अंतरिक्ष गतिविधियों की जानकारी हासिल कर पाएंगे। जिले का यह पहला तारामंडल भिलाई में होगा। इसको लेकर विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। शीघ्र ही यह तारामंडल भिलाई में बनकर तैयार हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या डेस्क। हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है।...

CG – मां और दो बच्चों की मिली लाश:...

मां और दो बच्चों की मिली लाश कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने...

इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट: टूटी हाथ की...

इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट डेस्क। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लाखों चाहने वाले हैं. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने...

ट्रेंडिंग