भिलाई में युवकों की लापरवाही से गई बुजुर्ग की जान; तेज स्पीड में आ रहे स्कूटर ने मारी ठोकर, तीन लोग थे सवार; रोड के साइड में… तलाश में जुटी पुलिस

रोड के साइड में ऑटो का वेट कर रहा था मृतक

भिलाई। भिलाई में सड़क हादसों का दौर जारी है। बुधवार रात तेज रफ्तार स्कूटर ने बुजुर्ग को ठोकर मारी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की स्कूटर में तीन युवक सवार थे। भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन भी शुरू कर दी गई है। भिलाई-3 TI मनीष शर्मा के अनुसार, घटना बुधवार रात साढ़े 8 बजे की आस पास की है। चरोदा डीमार्ट के सामने ये घटना हुई है।

TI शर्मा ने बताया कि, भिलाई-3 शांतिनगर निवासी जुगल किशोर मेश्राम (74 वर्ष) हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने काली मंदिर चरोदा गए थे। वहां पूजा पाठ करने के बाद उन्होंने नेशनल हाइवे पैदल क्रास किया। इसके बाद डीमार्ट के सामने सड़क किनारे खड़े होकर आटो का इंतजार कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इसी दौरान स्कूटर में सवार तीन लड़के तेज गति में आए और पीछे से बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बुजुर्ग उछल कर सड़क पर दूर जा गिए। तीनो लड़के भी वहां गिरे, लेकिन जब तक लोग पहुंचते वो लोग वहां से गाड़ी लेकर भाग गए।

हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी वहां पहुंची। इसके बाद भिलाई तीन पुलिस को बुलाया गया। भिलाई तीन पुलिस ने लोगों की मदद से बुजुर्ग को एंबुलेंस में डाला और सुपेला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है। गुरुवार सुबह पंचनामा और पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...