CG में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड: घर पर अकेली थी छात्रा, जब परिजन घर लौटे तो फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव

CG में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छात्रा के सुसाइड का मामला सामने आया है. 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. लड़की ने आखिर यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय कक्षा 12वीं की छात्रा आलिया ने फांसी लगाके अपनी जान दे दी है. जिसे कुछ समय पहले अनिता चाको अधिवक्ता ने गोद लिया था. बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी. उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. परिजनों ने आनन फानन में छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...