छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में दो सुसाइड के मामले, छात्र-छात्रा ने दी जान: 9वीं का स्टूडेंट हो गया था फैल, हो गया था परेशान आत्महत्या से पहले VIDEO बनाया; बोला-जा रहा हूं इस दुनिया को छोड़कर, 12वीं की छात्रा ने…

सक्ती। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के अंदर दो स्कूली छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की। कोरबा में जहां 12वीं की छात्रा ने फांसी पर लटककर जान दी, तो वहीं सक्ती जिले में 9 वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र का नाम गणपत रात्रे बताया जा रहा है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के किरारी गांव की घटना है। जहां 15 वर्षीय छात्र गणपत 9वीं में पढ़ता था और कल ही उसका रिजल्ट आया था। परिजनों के मुताबिक 9वीं में फेल हो जाने की वजह से वो काफी परेशान था। आत्महत्या की आशंका इसी वजह से जतायी जा रही है।

ग्राम किरारी निवासी गनपत सतनामी(15) पिता ताराचंद सतनामी गांव में अपनी दादी आरती रात्रे के साथ रहता था। उसके माता-पिता और दादा कमाने खाने के लिए जम्मू गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। परीक्षा परिणाम आने के बाद उसने अपनी दादी को इस बात की जानकारी दी कि वह फेल हो गया है।

गनपत गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। गनपत दोपहर को घर से निकल गया थ। फिर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के लोग जब खेत की तरफ गए, तब उन्हें गनपत का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। ये देखने के बाद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

छात्र ने आत्महत्या से पहले पेड़ पर चढ़कर एक वीडियो बनाया था, वीडियो में छात्र बोल रहा था…”जा रहा हूं मैं इस दुनिया को छोड़ कर”। जानकारी के मुताबिक गणपत के माता पिता रोजी मजदूरी करने अन्य राज्य गए हुए हैं। जबकि छात्र अपनी दादी के पास रहता था। रिजल्ट के बाद से छात्र गायब था। अज सुबह लोगों ने उसे पेड़ पर लटका हुआ देखा। परिजनों को पहले सूचना दी गयी और फिर बाद में पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गयी।

आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर रिजल्ट की बात सामने आई है। अब शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा ये भी पता चली है कि गनपत नशा भी करता था। अगले दिन शुक्रवार को नाबालिग के सुसाइड से पहले का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लड़की के मामले में मिली जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय कक्षा 12वीं की छात्रा आलिया ने फांसी लगाके अपनी जान दे दी है। जिसे कुछ समय पहले अनिता चाको अधिवक्ता ने गोद लिया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने आनन फानन में छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...