सुबह से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू: सुबह 7 बजे ही प्रदेश भाजयुमो सदस्य प्रशम दत्ता को उठा ले गई पुलिस…महामंत्री विशालदीप भी गिरफ्तार

भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम है। उनके दौरे में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और कोई विपक्ष का कार्यकर्ता काला झंडा, विरोध प्रदर्शन न कर सके उसके लिए पुलिस मुस्तैद है। सुबह से ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता को पुलिस सुबह 7 बजे ही उठाकर ले गई है। वहीं भाजयुमो के जिला महामंत्री विशालदीप नायर को भी पुलिस घर से उठा ले गई है।

https://www.instagram.com/reel/CqwvHHigy0M/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D

रात में ही महामंत्री विशालदीप ने गो बैक भूपेश के नारे लिखे थे। जिसकी वजह से आज उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

कैंप मंडल के पूर्व अध्यक्ष शुभम सिंह के घर पर पुलिस पहुंच गई है। इस तरह बाकी कार्यकर्ताओं के घर पर भी पुलिस पहुंच रही है। इन्होंने ऐलान किया था कि वे सीएम भूपेश से सवाल पूछने के लिए जनचौपाल तक जाएंगे। उससे पहले ही पुलिस गिरफ्तार हो गई है। प्रशम और विशालदीप का कहना है कि, सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। इसलिए हमें गिरफ्तार किया गया है। इसका बदला लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...