भिलाई में CM को काला झंडा दिखाने का ऐलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम बोले-शराबबंदी के बारे में करेंगे सवाल, सीधे जाएंगे जन चौपाल

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कल भिलाई में होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार, 8 अप्रैल को भिलाई के शांति नगर, दशहरा मैदान और नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इधर, भाजयुमो के कैंप मंडल के पूर्व अध्यक्ष शुभम सिंह ने ऐलान किया है वे जनचौपाल तक जाएंगे और अपनी मांगों को लेकर सीएम भूपेश से मुलाकात करेंगे। सीएम को काला झंडा दिखाएंगे। वहीं जनचौपाल तक जाएंगे। ताकि सीएम भूपेश से सीधे सवाल कर सकें।

आखिर क्या-कुछ है कल सीएम का दौरा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड, कातुलबोर्ड पहुंचेंगे। वहां वे नेहरू नगर गुरूद्वारा के समीप भेलवा तालाब का अवलोकन, मिलेट्स कैफे का शुभारंभ और सियान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.20 बजे मुख्यमंत्री नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.30 बजे शांति नगर, दशहरा मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1.50 बजे वैशाली नगर पहुचेंगे और वेंडिग जोन में मिलेट्स कैफे का लोकार्पण एवं हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे छावनी स्थित शहीद चुम्मन यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...