सुबह से भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी शुरू: सुबह 7 बजे ही प्रदेश भाजयुमो सदस्य प्रशम दत्ता को उठा ले गई पुलिस…महामंत्री विशालदीप भी गिरफ्तार

भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम है। उनके दौरे में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और कोई विपक्ष का कार्यकर्ता काला झंडा, विरोध प्रदर्शन न कर सके उसके लिए पुलिस मुस्तैद है। सुबह से ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की गिरफ्तारी शुरू हो गई है। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता को पुलिस सुबह 7 बजे ही उठाकर ले गई है। वहीं भाजयुमो के जिला महामंत्री विशालदीप नायर को भी पुलिस घर से उठा ले गई है।

https://www.instagram.com/reel/CqwvHHigy0M/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D

रात में ही महामंत्री विशालदीप ने गो बैक भूपेश के नारे लिखे थे। जिसकी वजह से आज उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

कैंप मंडल के पूर्व अध्यक्ष शुभम सिंह के घर पर पुलिस पहुंच गई है। इस तरह बाकी कार्यकर्ताओं के घर पर भी पुलिस पहुंच रही है। इन्होंने ऐलान किया था कि वे सीएम भूपेश से सवाल पूछने के लिए जनचौपाल तक जाएंगे। उससे पहले ही पुलिस गिरफ्तार हो गई है। प्रशम और विशालदीप का कहना है कि, सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है। इसलिए हमें गिरफ्तार किया गया है। इसका बदला लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ड्यूटी पे रहते थे गायब, पर सोशल मीडिया में...

भिलाई। बीएसपी प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रमिक नेता आर. डी. कोरी को संयंत्र की सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया है। ड्यूटी...

संयुक्त यूनियन ने सांसद विजय बघेल पर लगाया आरोप:...

भिलाई। संयुक्त यूनियन द्वारा सांसद विजय बघेल पर लगाए जा रहे है आरोपों पर बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।...

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की वोटर्स से किया...

नगर निगम द्वारा घर-घर और दुकानों में मतदाताओं को बांटे विनती-गेलोली पाम्पलेट दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ के दुर्ग में...

ट्रेंडिंग