भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेक्टर-6 निवासी दीपक और उसके दोस्त कौशिक के रूप में हुई है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे से पहले दोनों के शराब सेवन किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सुपेला मर्च्युरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

