सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा रही है : ताम्रध्वज साहू

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना और जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही तय करना है।

गुरुवार को जारी बयान में साहू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर संसद तक उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस देश का दुर्भाग्य है कि सरकार जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है।

श्री साहू ने कहा, भाजपा याद रखे, लोकतंत्र में आवाज़ दबाने से सवाल खत्म नहीं होते। देश का युवा न्याय मांग रहा है, जवाब मांग रहा है और कांग्रेस उनकी आवाज़ बनकर मजबूती से खड़ी है।

पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी है और सदन के अंदर व बाहर संघर्ष जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...