एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते सिविल सर्जन गिरफ्तार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सिविल सर्जन ने अस्पताल में अटैचमेंट पर पदस्थ फार्मासिस्ट गंगा रत्नाकर का पांच माह का वेतन बनाने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, फार्मासिस्ट गंगा रत्नाकर ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी सिविल सर्जन को ट्रैप करने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि सिविल सर्जन संतोष पटेल ने फार्मासिस्ट को रिश्वत की रकम लेकर अपने डभरा स्थित घर पर बुलाया था। जैसे ही फार्मासिस्ट ने एक लाख रुपये की रकम दी, एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन संतोष पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी सिविल सर्जन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में एसीबी की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...