नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक बर्खास्त, पुलिस जांच जारी

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कलेक्टर के अनुमोदन के बाद शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग छात्रा को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर अपने विंदेश्वरी पुरम स्थित घर ले गया और करीब चार घंटे तक उसे वहां रोके रखा। घटना के बाद छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पेंड्रा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

शिक्षकीय गरिमा के विपरीत आचरण का आरोप

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी बर्खास्तगी आदेश में कहा गया है कि आरोपी शिक्षक का आचरण शिक्षकीय गरिमा के विपरीत है और उसके द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन किया गया है। इसी आधार पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से संविदा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

जांच के आधार पर बढ़ सकती हैं धाराएं

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता के बयान और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में भी आरोपी शिक्षक के व्यवहार को लेकर परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन से शिकायत की थी। उस समय शिक्षक को चेतावनी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

शिक्षक संगठनों और पालकों में आक्रोश

घटना के सामने आने के बाद शिक्षक संगठनों, पालकों और विद्यालय स्टाफ में आक्रोश है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल विभागीय स्तर पर शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और संभावित अतिरिक्त धाराओं को लेकर तस्वीर साफ होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...