CG – छात्रा की तैरती हुई मिली लाश: 6 अप्रैल से लापता थी कोचिंग की छात्रा… आज डैम में तैरती मिली डेड बॉडी… हत्या या आत्महत्या? पुलिस मामले की कर रही जांच

छात्रा की तैरती हुई मिली लाश, 6 अप्रैल से लापता थी

बिलासपुर। बीते 6 अप्रैल से गायब हुई एक कोचिंग छात्रा की लाश आज यानी रविवार सुबह रतनपुर थाना क्षेत्र के खूंटाघाट से बरामद की गई हैं। लाश डैम के किनारे पर पड़ी हुई थी जिसपर कुछ लोगो की नजर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने लाश की शिनाख्त प्रीति भारद्वाज के तौर पर की। प्रीति बीते 6 अप्रैल से गायब थी। घरवालों की शिकायत के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

बताया जा रहा है की छात्रा लापता हुई उसी दिन से उसका मोबाइल बंद था। जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक मृतिका प्रीति भारद्वाज जांजगीर जिले के अकलतरा की रहने वाली थी। जो बिलासपुर में रहकर कोचिंग कर रही थी,वहीं परिजनों ने बिलासपुर के सिटी कोतवाली में छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

इधर रतनपुर पुलिस जांच में जुटकर मामले की हर एक एंगल से जांच शुरु कर दी है। ये पुरा मामला हत्या जुड़ा है या फिर आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल वजह सामने आयेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...