CG मौसम अपडेट : 19 जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट, जानें किन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने जारी की है चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी से कुछ राहत तो दी है, लेकिन अब राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में तेज आंधी (40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से), बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
जिन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें महासमुंद, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...