NSUI ने सीएम बघेल से की दुर्ग शहर में भी सर्वसुविधा युक्त शासकीय लाइब्रेरी खोलने की मांग… मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को शहर के शांत वातावरण में लाइब्रेरी खोलने दिए निर्देश

प्रदेश एनएसयूआई के उपाध्यक्ष सोनू साहू ने भेट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री से भिलाई निवास पर भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव व दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू के मार्गदर्शन में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर बताया कि भिलाई-दुर्ग एजुकेशन हब होने के कारण आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से विद्यार्थी यहां पर प्रतियोगी परीक्षा जैसे PET, PAT, PSC ,Railway अन्य तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उच्च गुणवक्ता वाले प्राईवेट कोचिंग से शिक्षा ग्रहण करने आते है।

उन्हे अपनी पढ़ाई कि तैयारी के लिए एक शांत वातावरण वाली जगह कि आवश्यकता होती है इसी कारण छात्र वर्ग तैयारी प्राईवेट लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए जाते है। जिसका शुल्क 1500-2000 रू प्रति माह होने से ज्यादा विघार्थी गरीब और मध्यवर्ग से होने के कारण फीस वहन नहीं कर पाते थे। जिसे देखते हुए एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू ने दुर्ग शहर में भी रायपुर के तर्ज पर एक शासकीय हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी खोले जाने कि मांग प्रदेश के मुखिया से किए, जिसमें प्रवेश निशुल्क हो ताकि परीक्षार्थियों को अतिरिक्त भार से छुट मिल सके और ज्यादा से ज्यादा गांव शहर के छात्र इनका लाभ उठा सके। इस बात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दुर्ग कलेक्टर को जल्द से जल्द शहर के शांत वातावरण जगह पर बच्चों के लिए निशुल्क हाईटेक लाइब्रेरी खोलने जाने कि दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर NSUI प्रदेश सचिव शिवांग साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि साहू, दुर्ग शहर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गजेंद्र कोसरे, हरीश देवांगन, विकास, देवेश राजपूत, राज देवांगन, सुरिया सहित बहुत से एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...