शर्मनाक मामला: खेत में दोस्त करते रहे गैंगरेप… बाहर पति देता रहा पहरेदारी… पत्नी की शिकायत पर 11 लोगों पर FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Friends kept gangraping in the field, husband kept guarding outside

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में डेढ़ महीने पहले लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने अब अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने दोस्तों से गैंगरेप करवाया। शिकायत पर ससुराल वालों और दोस्तों समेत 11 के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 15 फरवरी 2023 में दूसरे समुदाय के युवक के साथ लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ससुराल में उनके साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। पीड़िता ने पुलिस को बुलाया। ससुराल वालों ने पुलिस के सामने माफी मांग ली और अपने साथ रखने को तैयार हो गए। उसके बाद वह मुरादाबाद लौट आई। मुरादाबाद में किराये का मकान लेकर पति के साथ रहने लगी।

आरोप है कि 22 मार्च को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पति दवा दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में पति ने कोल्ड ड्रिंक में शीला पदार्थ दे दिया। कुछ वक्त बाद होश आने पर उन्होंने खुद को खेत में पाया। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि पति खेत के बाहर खड़ा था। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के पति और ससुराल वालों समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। नामजदों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...