CG – सड़क हादसे में रिटायर्ड कांस्टेबल की मौत: बाइक सवार रिटायर्ड हवलदार को ट्रक ने मारी टक्कर… मौके पर ही हो गई मौत… पुलिस जांच में जुटी

Retired constable dies in road accident

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में रिटायर्ड हवलदार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक को ट्रक के टक्कर मार देने के बाद यह हादसा हुआ है। रिटायर्ड हवलदार का नाम लाला चंद्राकर बताया जा रहा है। घटना पलारी थाना क्षेत्र के कोदवा की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त आबकारी विभाग से रिटायर्ड हवलदार लाला चंद्राकर किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही रिटायर्ड हवलदार की मौत हो गई स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

मिली जानकारी के मुताबिक हवलदार के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है पंचनामा कर पलारी पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...