दुर्ग की डॉ. मानसी गुलाटी ने अपने नाम दर्ज किया गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड; वन बेबी वन ट्री का सालों से चला रही है अभियान… अब तक 40 हजार पौधों का कर चुकी है वितरण

भिलाई। वन बेबी वन ट्री का उद्देश्य साकार करते हुए दुर्ग में निजी नर्सिंग होम संचालित करने वाली डॉ. मानसी गुलाटी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें सन 2003 से मार्च 2023 तक पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए गए अभियान के आधार पर यह पुरस्कार दिया गया है। इस दौरान भव्य समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि, है कि डॉ. मानसी गुलाटी ने नवजात बच्चों के माध्यम से 40 हजार पौधों का वितरण कर चुकी हैं। इसके अलावा स्कूलों में जाकर बच्चों को करीब 10 हजार पौधे दे चुकी हैं। इसके पीछे उनका उद्देश्य ही है कि नवजात बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता सहित आसपास रहने वाले लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उनके द्वारा दिए गए पौधों के स्थिति को लेकर भी उन्होंने नया तरीका खोजा है।

आपको बता दें कि, डॉ. मानसी गुलाटी इन पौधों की व्यवस्था वे वन विभाग और बीएसपी के मैत्रीबाग प्रबंधन से निशुल्क किया करती हैं। पौधों को नवजात बच्चों के माता-पिता को निशुल्क दिया करती हैं। डॉ. मानसी की इस पहल को लेकर पर्यावरण प्रेमी स्वयं पौधे ले जाकर दिया करते हैं। पौधा देने की प्रेरणा डॉ. मानसी गुलाटी को उनकी सास डॉ. रत्ना गुलाटी से मिली है, जो नवजात बच्चों को इसी तरह से पौधे देकर अपने अस्पताल से विदाई देती थी। नवजात बच्चे को लोग बैंक में एफडी कराते हैं या फिर कोई नया तरीका का गिफ्ट देते हैं दुर्ग कि डॉ. मानसी गुलाटी कुछ अलग तरीके का काम कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: हसदेव डैम में मिला युवती का शव,...

कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती का शव हसदेव डैम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के...

CG Crime : चाकू की नोक पर किसान से...

बालोद। रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर...

Durg News: फर्जी पट्टा से होम लोन लेने की...

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा और पंचायत प्रमाण पत्र तैयार कर होम लोन लेने का प्रयास करने...

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...