CG ब्रेकिंग – शिक्षिका की मिली लाश: नदी किनारे महिला टीचर की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से फैली सनसनी… पहले मिली कार फिर थोड़े देर बाद डेडबॉडी… गाड़ी में मिला आंसर शीट सहित कई दस्तावेज, मर्डर मिस्ट्री की जांच में जुटी पुलिस

नदी किनारे महिला टीचर की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से फैली सनसनी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक महिला शिक्षिका की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। शिक्षिका की जिस हालत में लाश मिली है, वो कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है। शिक्षिका का नाम शिलवंती हंसरा है, जो तपकरा की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक शिक्षिका तीन दिन से गायब थी। शिक्षिका की लाश कुनकुरी थाना क्षेत्र के लोधमा इलाके में मिली है। इधर शिक्षिका की लाश मिलने की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि, इससे पहले महिला की कार भी लावारिस हालत में मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सलिहाटोली के पास एक सेंट्रो जिंग वाहन (कार) लावारिस हालत में पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कार से एटीएम, फोटो और उत्तर पुस्तिका मिला, जिससे गाड़ी के मालिक का पता चल गया। इस दौरान एक महिला की लोधमा के पास नदी किनारे लाश मिलने की खबर आई।

तीन दिनों से लापता थी मृतका
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि, लावारिस कार की मालिक और नदी के किनारे मिली लाश तपकरा निवासी शिक्षिका शीलवंती हंसरा की है। पुलिस ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि, शीलवंती हंसरा फरसाबहार ब्लॉक के शासकीय स्कूल में शिक्षिका थी। उन्होंने बताया कि, मृतका तीन दिन पहले कार लेकर घर से निकली और तभी से गायब थी। फिलहाल मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जांच के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...