दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने सड़क सुरक्षा की राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा – सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो इसके लिए हो समुचित प्रयास

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो इसके लिए परिवहन विभाग और संबंधित सभी विभागों द्वारा समुचित समन्वित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के व्यापक प्रबंधन के लिए कार्ययोजना के तहत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्य सचिव आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सड़क सुरक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को जानने के लिए घटनाओं का विश्लेषण किया जाना चाहिए। जैन ने जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने और सड़क सुरक्षा के संबंध में की जा रही कार्यवाही की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपाय, सड़क सुरक्षा जागरूकता और दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में एम्बुलेंस पहुंचाने, माक ड्रिल और दुर्घटना से घायलों को समुचित उपचार सुनिश्चित करने का पूर्व अभ्यास करने और जरूरी व्यवस्था के संबंध में पहले से ही आवश्यक उपाय तय करने के संबंध में अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम घाटी हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ...

रायपुर। झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति को लेकर अहम बैठक की। बैठक...

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...