CG – नशे ने ले ली महिला की जान: रात को पति-पत्नी ने पी थी जम के शराब… अगले दिन आंगनबाड़ी केंद्र में मिली महिला की लाश… साड़ी का फंदा बनाकर शटर में फांसी लगाकर दे दी जान

रात को पति-पत्नी ने पी थी जम के शराब, अगले दिन आंगनबाड़ी केंद्र में मिली महिला की लाश

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में एक महिला के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की 40 वर्षीय महिला ने शराब के नशे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देवगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला हिरामुनि एक्का, पति मंत्री एक्का ने रात शराब पी और खाने के बाद सो गई। सुबह घरवालों को वह घर में नहीं दिखी। परिजनों ने जब खोजबीन की तो महिला आंगनबाड़ी केंद्र गेरापारा देवगढ़ में मृत अवस्था में मिली। महिला ने शराब के नशे में साड़ी को फंदा बनाकर शटर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा की मामला हत्या का है आत्महत्या का। फ़िलहाल इसे आत्महत्या ही मान कर चला जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...