CG – बिरनपुर अपडेट: बिरनपुर से 5 किलोमीटर दूर मिली दो लोगों की मिली लाश… 1000 पुलिस जवान किए गए तैनात… गलियों में भी बैरिकेडिंग, 5 जिलों के SP मौजूद, धारा 144 लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हिंसा मामले में दो और लोगों की हत्या की खबर आ रही है। बिरनपुर से लगे हुए गांव में दो युवकों के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है, लिहाजा माना जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। दोनों के शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है। दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। गांवों में आना-जाना रोक दिया गया है और गली-गली में बैरिकेडिंग है।

बताया जा रहा है कि लाशें बिरनुपर के समीपी गांव कोर्राय में मिली हैं। इस आशय की पुष्टि एसपी ने की है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल लाशें किसकी और कहा की हैं इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। एसपी के मुताबिक पुलिस शिनाख्ती की कोशिशों में लगी है। जहां लाशें मिली हैं उस स्थान की दूरी बिरनपुर से पांच किलोमीटर बताई जा रही है।

बिरनपुर गांव में 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। गांव की गलियों में भी आज बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक-एक गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। 5 जिलों यानि बेमेतरा, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव और कवर्धा के पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं। बिलासपुर के एडिशनल एसपी राहुल देव भी बेमेतरा में मौजूद हैं।

बिरनपुर गांव को पुलिस ने सील कर दिया है। यहां धारा 144 तो लागू है ही, साथ ही अब बाहर से किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं है। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों और मीडिया पर भी पाबंदी लगा दी गई है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में जैमर लगाया गया है, यानि इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है, ताकि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाकर दोनों समुदायों की भावनाओं को भड़काया नहीं जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...