चौराहे पर बने पुलिस बूथ में कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी: यातायात बूथ में फांसी पर लटकता मिला सिपाही का शव… पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे… मचा हड़कंप

The constable hanged himself in the police booth built at the crossroads

हरदोई। हरदोई में शहर कोतवाली इलाके के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर एक सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। यह सिपाही ट्रैफिक में तैनात था। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

शहर कोतवाली के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर लोहे की दुकान बनाकर पुलिस का यातायात बूथ संचालित किया जा रहा है। बुधवार सुबह जब यह बूथ खोला गया तो हड़कंप मच गया क्योंकि अंदर यातायात में तैनात सिपाही अशोक कुमार यादव का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जनपद देवरिया का मूल निवासी अशोक कुमार यादव हरदोई में तैनात था।

उसका शव फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र, सीओ सिटी/यातायात विनोद द्विवेदी शहर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...